मेरठ,11 जुलाई (आरएनएस )। पुलिस ने ललिता गौतम हत्याकांड के मामले में रोहटा थाना क्षेत्र के गांव थिरोट निवासी आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं को गुरुवार देर रात हाउस अरेस्ट कर लिया। हालांकि शुक्रवार को दोपहर बाद जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि एसपी ने उन्हें गांव जाने के लिए सहमति दे दी।
इससे पूर्व अनुमति न मिलने पर उन्होंने कहा था कि पार्टी के पदाधिकारी गांव जरूर जाएंगे। जब पुलिस संगीत सोम पूर्व विधायक को परिवार से मिलवा रही है तो फिर आप नेताओं को क्यों नहीं?
आप प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने ललिता गौतम हत्याकांड और लाठी चार्ज के मामले में परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाने के लिए 26 पदाधिकारी का एक प्रतिनिधिमंडल घोषित किया है।
इस प्रतिनिधिमंडल को शनिवार को गांव पहुंचना था लेकिन पुलिस ने कांग्रेस की भांति आम आदमी पार्टी के इन सभी पदाधिकारी को भी रात में ही हाउस अरेस्ट कर लिया। पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी सोमेंद्र ढाका को बागपत में तथा जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी समेत अन्य नेताओं को मेरठ में उनके घरों पर नजरबंद किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

