रुद्रपुर,11 जुलाई (आरएनएस )। अल्केमिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खटीमा के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र वेदांश अग्रवाल ने गणित ओलंपियाड में स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं श्रेष्ठ जोशी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए एकेडमिक एक्सीलेंस सम्मान से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अल्केमिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को गोल्डन ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. दिव्या रावत, चेयरमैन वीरेन्द्र रावत, प्रधानाचार्य डॉ. जेपी गंगवार तथा उप प्रधानाचार्य बिंदु बत्रा ने विजेता बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अमन भारद्वाज, बुशरा खान, सपना रूमाल एवं रेखा रूमाल ने बधाई दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

