रुद्रपुर,11 जुलाई (आरएनएस )। मानकों के अनुरूप अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था न होने पर अग्निशमन विभाग ने मेलाघाट रोड पर स्थित गायत्री हॉस्पिटल को नोटिस भेजा है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दो कोचिंग सेंटर, दो निजी अस्पताल व एक लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। डिग्री कॉलेज रोड पर प्लस लर्निंग कोचिंग सेंटर, देहली क्लासेस, ब्लाक परिसर में दीदी की लाइब्रेरी व मेलाघाट रोड पर ममता नर्सिग होम का निरीक्षण किया। इन स्थानों पर अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था बेहतर मिली, लेकिन मेलाघाट रोड पर गायत्री हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिलीं। इस निजी अस्पताल में मार्ग निकासी अवरुद्ध थी।अग्निशमन के उपकरण भी काम करते नहीं पाए गए। बिजली की वायरिंग भी ठीक नहीं मिली। इसके लिए अग्निशमन विभाग ने गायत्री हॉस्पिटल को नोटिस भेजकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। टीम में अग्निशमन विभाग के फायरमैन त्रिभुवन प्रसाद, चन्द्रकला, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता पवन उप्रेती व स्थास्थ्य विभाग के डॉ. मनोज पांडेय शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

