रुरुद्रपुर,11 जुलाई (आरएनएस )। नगर पंचायत नानकमत्ता में तैनात ईओ राकेश कोटिया के स्थानान्तरण की मांग को लेकर सभासदों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल ने आंदोलन को समर्थन दिया। सभासदों ने पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा को ज्ञापन सौंपकर कहा कि राकेश कोटिया के विभिन्न नगर पालिकाओं व नगर पंचायत में भी कार्यकाल विवादित रहा है। डीएम ने खटीमा तैनाती के दौरान प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की थी। उन्होंने पूर्व में विभागीय कार्रवाई को भी जांच दायरे में लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक ईओ को ट्रांसफर नहीं किया जाता है, तब तक धरना जारी रहेगा।इधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि ईओ का व्यवहार व्यापारियों के प्रति सही नहीं है। धरने में सभासद विमला देवी, सुरंजन राय, गौरव वर्मा, विशाल गोयल, सुमनवती, नकुल भट्ट रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

