रुद्रपुर,11 जुलाई (आरएनएस )। सितारगंज ब्लॉक में 76 ग्रामसभाओं में उप प्रधान के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। गांवों में दावेदार भी सामने आने लगे हैं। उन्होंने प्रचार भी शुरू कर दिया है। प्रशासन ने 76 रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। बीडीओ सीआर आर्य ने बताया कि 76 ग्रामसभाओं में उप प्रधान निर्वाचन के लिए 76 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों के रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। 14 जुलाई को मतदान सामग्री दी जाएगी। इससे पहले ट्रेनिंग दी जाएगी। 15 जुलाई को सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्र वितरित किए जाएंगे।सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक नाम वापसी का समय है। दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। मतदान दोपहर 1.30 बजे से 3.30 बजे तक होगा। शाम चार बजे से मतदान के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इधर, उप प्रधान पदों के लिए चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद दावेदार सक्रिय हो गए हैं। चुनाव के लिए मतदाता वार्ड सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए जुटे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

