-ससुराली जनों द्वारा मंडलीय अस्पताल छोड़कर फरार
अयोध्या ,11 जुलाई(आरएनएस)। दर्शन नगर चौकी क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सरायनामू निवासिनी एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को मंडलीय अस्पताल छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के माता-पिता और अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतका के मायके पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जायेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

