फतेहपुर ,11 जुलाई(आरएनएस)। अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत किशोर सहित दो को जहरीले सर्प डस लिया। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बिन्दकी थाना क्षेत्र के गांव डीघ निवासी रहमत का 14 वर्षीय यह पुत्र सहील परिजनों का काम में हाथ बटाने के लिए खेत गया था। तभी जहरीले सांप ने सहील को काट लिया। सांप के काटने से सहमें किशोर ने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई। कुछ समय बाद किशोर की हालत बिगडऩे लगी तो परिजनों के पूछने पर सांप काट लेने की बात बताई। परिजन आनन फानन किशोर को लेकर अस्पताल आए। इसी प्रकार गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह गांव निवासी मजीद का 50 वर्षीय पुत्र मुराद खान शनिवार की सुबह खेत में काम रहे परिजनों को खाना देने जा रहा था। इसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। उधर सूचना पर सरकारी एम्बुलेंस ने दोनो उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

