फतेहपुर ,11 जुलाई(आरएनएस)। सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में मार्ग दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। बताते चलें कि बीती 9 जुलाई को लगभग 8:30 बजे प्रेमनगर कस्बा की तरफ़ से बंशीपुर मजरे देवारा जा रहा बाइक सवार महेश कुमार पुत्र रामऔतार उम्र लगभग 35 वर्ष से पैदल जा रहे उमरपुर गौती काजीपुर गांव के रामसिंह पुत्र रामभरोसे उम्र लगभग 35 वर्ष को अचानक कस्बा के मंडवा रोड में जोरदार टक्कर लग गई थी। दोनों घायलों का इलाज फतेहपुर में चल रहा था। उपचार के दौरान शनिवार को चालक महेश कुमार बंशीपुर की मौत हो गई, जबकि राम सिंह अभी भी अस्पताल में जिंदगी मौत की सांसें गिन रहा है। मृतक की पत्नी कमलेश देवी ने बताया कि मृतक के दो बच्चे हैं। राज 7 वर्ष एंव आर्यन 5 वर्ष हैं। परिवार सहित अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

