Orisa 12 Jully (Rns) /- ओडिशा के गंजाम जिले के ब्रह्मपुर से हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. ओडिशा के ब्रह्मपुर में आत्मदाह की कोशिश करने वाली लड़की ने पुलिस के सामने जो आरोप लगाए हैं, वे बेहद गंभीर हैं. बरहमपुर आत्मदाह प्रयास मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है. जबकि मामले में कुछ अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
पीड़िता का कहना है कि उसका पिता लंबे समय से उसका यौन शोषण कर रहा था. उस पर दूसरे लोगों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डालता था.
ओडिशा के गंजाम में आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला ने अपने पिता पर हैवानियत और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने कथित तौर पर लगातार हो रहे यौन उत्पीड़न से परेशान होकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी. इसके बाद गंभीर रूप से झुलसी लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पीड़िता के बयान और जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, जांच में पिता और बेटी के बीच हुई कुछ चैट भी मिली हैं, जिन्हें अहम सबूत माना जा रहा है. हालांकि अधिकारियों ने चैट की सामग्री के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है.
एएसपी आलोक जेना ने कहा कि पीड़िता ने अपने पिता के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए हमने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया

