फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरनई के समीप मंगलवार की भोर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से पैदल टहल से 55 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमौली गांव निवासी स्व0 रामधनी का पुत्र राजकुमार उर्फ भंगड़ मंगलवार की भोर टहलने निकला था। तभी बेरनई गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना बाबत जानकारी मृतक के भाई पप्पू ने दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

