फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहमत दौलतपुर बेरूई में सोमवार की रात संदिग्ध अवस्था में 24 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। वहीं मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर मोटर साइकिल व चेन न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार रहमत दौलतपुर बेरूई गांव निवासी रामदीन पासवान की पत्नी पूजा देवी की सोमवार की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई राजकरन निवासी सलवन थाना खखरेरू ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी चार वर्ष पूर्व की थी। एक दो साल तो ठीक ठाक रहा बाद में ससुरालीजन दहेज में अपाचे मोटर साइकिल व सोने की चेन की मांग को लेकर उसे प्रताडित करने लगे। मां पूरी न होने पर पति रामदीन पासवान देवर छेद्दू ससुर बृजलाल व सास ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

