फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवाबाग में मंगलवार की दोपहर मां की डाट से क्षुब्ध 24 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुये कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार नऊवाबाग निवासी सुक्खू की पुत्री लक्ष्मी सैनी ने मंगलवार की दोपहर मां डांट क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने हालत चिन्ताजनक देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

