फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम हरियापुर में मंगलवार की दोपहर घर में खेल रहे तीन वर्षीय मासूम बच्चे को जहरीले सर्प ने डस लिया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर दिया।
जानकारी के हरियापुर गांव निवासी राहुल का पुत्र आदित्य मंगलवार की दोपहर घर के अन्दर खेल रहा था। तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। कुछ देर बाद इसकी जानकारी जब मां को हुयी तो उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाये। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने बच्चे की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

