बिलासपुर, 14 जुलाईं (आरएनएस)। मल्हार थाना पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बैटरी निवासी हनुमान प्रसाद वर्मा ने 13 जुलाई 2026 को थाना मल्हार में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि गांव का लेख राम कौशिक (24 वर्ष), पिता दशरथ प्रसाद कौशिक, शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने उनके घर के सामने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर मल्हार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे ग्राम बैटरी से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी की सूचना देने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।
मल्हार थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भंग करने वाले और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

