-विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब, राजस्व व निबंधन विभाग को दिए आवश्यक निर्देश
देवरिया, 15 जुलाई। देवरिया जिले के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज भाटपाररानी तहसील अंतर्गत क्रय बिक्रिय के स्टांप मूल्यांकन प्रकरणों की जांचमौके पर की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने भाटपाररानी तहसील अंतर्गत बेलपार पंडित निवासी चंद्रेश कुमार पांडेय द्वारा क्रेता शशि के पक्ष में विक्रय की गई भूमि के 1.30 करोड़ प्रतिफल तथा 1.66 करोड़ मालियत रुपये के मूल्यांकन संबंधी प्रकरण की जांच की। इसके साथ ही बहियारी बघेल में विक्रेता रमेन्द्र उर्फ रमेन्द्र क्रेता ऑर्बिट ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के मध्य 1.16 करोड़ प्रतिफल तथा 1.07 करोड़ मालियत धनराशि वाले स्टांप मूल्यांकन प्रकरण का भी मौके की जांच की।
दोनों प्रकरणों में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी, राजस्व एवं निबंधन विभाग के अधिकारियों को विस्तृत जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, रिपोर्ट में आए तथ्यों के अनुरूप स्टाम्प में कमी पाए जाने पर विधिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी भाटपाररानी, तहसीलदार, उप निबंधक, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

