पहली बार शुभेंदु अधिकारी के हाथों होगा इस्कॉन की रथयात्रा का श्री गणेश
जयदीप यादव
कोलकाता 15 जुलाई (आरएनएस)। मात्र कुछ घंटे बाद अर्थात गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा है। ऐसे में रथयात्रा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है लेकिन इस बार बंगाल में रथयात्रा एक महोत्सव के तौर पर दिखेगी। बंगाल सरकार ने भी रथयात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे अल्बर्ट रोड स्थित इस्कॉन कोलकाता मंदिर में रथयात्रा का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, हालांकि वे कुछ दूरी तक रथयात्रा में शामिल होंगे। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 बजे कोलकाता के अल्बर्ट रोड स्थित ऐतिहासिक इस्कॉन मंदिर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और आरती उतारकर रथ यात्रा का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सिर्फ उद्घाटन ही नहीं करेंगे, बल्कि भक्ति भाव में लीन होकर श्रद्धालुओं के साथ कुछ दूरी तक महाप्रभु का रथ भी खींचेंगे।
इस्कॉन की रथ यात्रा अल्बर्ट रोड मंदिर से शुरू होगी और हंगरफोर्ड स्ट्रीट, एजेसी बोस रोड, शरत बोस रोड, हाजरा रोड, श्यामाप्रसाद मुखर्जी रोड, एक्साइड मोड़, जवाहरलाल नेहरू रोड, आउट्राम रोड होते हुए ब्रिगेड परेड ग्राउंड तक पहुंचेगी। हर साल इस रथ यात्रा में हजारों भक्त और आगंतुक आते हैं। इस साल सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां बढ़ा दी गई हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा और लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने अल्बर्ट रोड और उसके आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे रथ मार्ग की निगरानी की जा रही है। मौसम की आंखमिचौली के बीच, कोलकाता कल ‘हरि बोलÓ और ‘जय जगन्नाथÓ के नारों से सराबोर होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
राज्य सचिवालय सूत्रों से यह भी पता चला है कि कोलकाता में अपने कार्यक्रम पूरे करने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पूर्व मेदिनीपुर जा सकते हैं। शुभेंदु अधिकारी अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत से ही, वह पूर्व मेदिनीपुर जिले में पारंपरिक रथ यात्रा समारोहों में लगातार शामिल होती रहे हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए, इस साल भी उनके जि़ले में कई रथ यात्रा कार्यक्रमों का उद्घाटन करने या धार्मिक समारोहों में शामिल होने की संभावना है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

