शिवरीनारायण,15 जुलाई (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन एवं सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत शिवरीनारायण पुलिस ने ट्रिनिटी कान्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए साइबर क्राइम, नवीन आपराधिक कानून और सड़क सुरक्षा विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।ार्यक्रम में विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।इस दौरान भारत में लागू नवीन आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता (BNSS) , भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS), और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)—के प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्यों तथा नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों की भी सरल भाषा में जानकारी दी गई।विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, नाबालिग अवस्था में वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा सड़क पार करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में शिवरीनारायण पुलिस ने विद्यार्थियों और आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा कानून संबंधी जानकारी प्राप्त कर सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

