दुर्ग, 15 जुलाईं (आरएनएस)। चौकी अजोरा पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास एवं जन मित्र योजना के तहत क्षेत्र के ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की बैठक आयोजित कर उन्हें साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति और जनसहयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
बैठक में चालकों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों से सतर्क रहने, किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा नागरिक सहायता हेल्पलाइन 1933 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को नशा मुक्त होकर वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने, यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में उठाईगिरी, पॉकेटमारी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
पुलिस ने बताया कि इस जनजागरूकता अभियान का उद्देश्य पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में चौकी अजोरा पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि किसी भी साइबर अपराध, संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। साथ ही यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

