०सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कार्रवाई, वारदात में ०प्रयुक्त बाइक भी जब्त, अन्य मामलों की जांच जारी
कोरबा,15 जुलाई (आरएनएस) । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत उरगा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी साहिल कुमार बागले को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर एक और चोरी की टाटा मैजिक वाहन बरामद की गई है। साथ ही चोरी की वारदातों में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही करण भारद्वाज निवासी ग्राम नोनबिर्रा, थाना करतला को गिरफ्तार कर चोरी की टाटा मैजिक बरामद की जा चुकी थी। पूछताछ के दौरान करण ने अपने साथी साहिल कुमार बागले की संलिप्तता का खुलासा किया था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।15 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर उरगा पुलिस ने घेराबंदी कर साहिल कुमार बागले को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने करण भारद्वाज के साथ मिलकर कई वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने थाना कोतवाली क्षेत्र से एक अन्य टाटा मैजिक चोरी करने की बात भी कबूल की। यह वाहन थाना कोतवाली, कोरबा में अपराध क्रमांक 820/2025 के तहत दर्ज प्रकरण से संबंधित पाया गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया है। इस मामले में थाना कोतवाली द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी साहिल कुमार बागले के खिलाफ सीएसईबी-मानिकपुर थाना क्षेत्र में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सजग कोरबा, सतर्क कोरबाअभियान के तहत वाहन चोरी, नकबजनी, लूट और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

