जांजगीर-चांपा, 15 जुलाईं (आरएनएस)। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 73 लीटर कच्ची महुआ शराब और 40 पाव देशी प्लेन शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन एवं डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में थाना शिवरीनारायण, बिर्रा और बम्हनीडीह पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान थाना शिवरीनारायण पुलिस ने ग्राम तुस्मा और कुरियारी में दबिश देकर अनिता बंजारे के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 40 पाव देशी प्लेन शराब, संध्या बंजारे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा देवचंद कुर्रे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।
वहीं थाना बिर्रा पुलिस ने प्रताप महिलंगे को करही के पास 12 लीटर कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। थाना बम्हनीडीह पुलिस ने संजय गोस्वामी निवासी सोठी के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव (बिर्रा), कृष्णपाल सिंह (शिवरीनारायण) और दिलीप सिंह (बम्हनीडीह) सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

