हरिद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने सोमवार को राज्य आंदोलनकारी दिवंगत जेपी पांडे की छठी पुण्यतिथि पर प्रेमनगर चौक के भगत सिंह घाट के पास पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समिति के सदस्यों ने नीम, बेल और बरगद के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर भगत सिंह घाट पर स्वर्गीय पांडे के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। समिति सदस्यों ने वर्ष 1995 में श्री यंत्र टापू में राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान शहीद राजेश रावत और यशोधर बेंजवाल को भी याद किया। उपस्थितजनों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और गंगा में दीपदान व पुष्प अर्पण किए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

