० रहवासियों ने विधायक से जल्द बायपास बनवाने की मांग की
रायपुर, 09 नवंबर (आरएनएस)। मोवा ओव्हरब्रिज में सुबह शाम लग रहे जाम से संबंधित क्षेत्र मोवा सड्डू विधानसभा एवं अंबूजा माल के आसपास अनेक कालोनियां बन गई है जिसके चलते कामकाजी लोगोंं के साथ आने जाने वाले लोगों की संख्या भी रायपुर एवं रायपुर से बाहर लगातार बढ़ते जा रही है। रेलवे स्टेशन जाने के लिए जिन यात्रियों को शार्टकट मार्ग की जानकारी नहीं है उन्हें लंबे समय तक रेलवे स्टेशन पहुंचने में जाम की वजह से समय लगता है जिसके चलते आए दिन कई यात्रियों की ट्रेनें छूटने की जानकारी भी मिली है। वहीं अवंतिबाई लोधी चौक से दोनों ओर सर्विस रोड से जुड़ा अंडरब्रिज जहां लोगों की आवाजाही सुगम बना है वहीं मोवा की ओर खुलने वाला अंडरब्रिज का मार्ग कांपा देवेंद्र नगर की ओर जाता है। इस मार्ग के आसपास काफी सरकारी भूमि खाली है। क्षेत्र के निवासियों जिनमें अजय साहू मीना चंद्राकर विजय गुप्ता एवं हरीश गुप्ता ने रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उक्त मार्ग को बायपास मार्ग में बदलने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। ज्ञातव्य है कि मोवा अंडरब्रिज के अंतिम चरण से जुड़े उक्त मार्ग के बायपास बन जाने से कांपा होकर देवेंद्र नगर एवं आगे जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण किया जाता है। यात्रियों को रेलवे स्टेशन संबंधित क्षेत्र से आवाजाही करने में जहां सरलता होगी वहीं जाम नहीं लगने की वजह से लोग समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएंगे।
संदीप
००००

