रायपुर, 09 नवम्बर (आरएनएस)। उरला स्थित मां गायत्री वायर इंडस्ट्रीज से अज्ञात चोर ने लाखों रुपए का सामान पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर उरला पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी पंकज मिश्रा 43 वर्ष हीरापुर टाटीबंध का रहने वाला है। प्रार्थी ने थाना में शिकायत किया कि उरला स्थित मां गायत्री वायर इंडस्ट्रीज से अज्ञात चोर ने हाफ मशीन ड्रम, ड्राई कापेक्स व अन्य सामान पार कर दिया। चोरी गए जुमला कीमती करीब 1 लाख 45 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
बंछोर
०००

