सेवार्थम फाउंडेशन द्वारा आयोजित था दो दिवसीय रोजगार मेला
सुल्तानपुर 9 नवंबर (आरएनएस )। जिले के लंभुआ तहसील क्षेत्र के शिव गढ़ थाना क्षेत्र के गोथूआ जागीपुर गांव में सेवार्थम फाउंडेशन द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में दूसरे दिन भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए। मेले में पहुंचने पर आयोजक डॉ आशीष तिवारी ने उनका मोमेंटो,अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया।
रोजगार मेले को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा रोजगार मेले का आयोजन करके आशीष तिवारी ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।आशीष तिवारी का लगातार प्रयास है कि क्षेत्र के नौजवान आत्म निर्भर बने।भारत दुनिया का सबसे बड़ा जनसंख्या का देश है। दुनिया के 40 फीसदी युवा भारत में रहते है।विपक्ष पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में बसपा के कार्यकाल में 95 हजार व सपा के कार्यकाल में ढाई लाख लोगों को ही रोजगार मिला था जबकि भाजपा की योगी सरकार में अभी तक 07 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। हमारी सरकार योग्य लोगो को रोजगार देने के लिए संकल्पित है ।पूर्व में सरकारों में सरकारी नौकरियों के लिए जुगाड व पैसा लगता था जबकि हमारी सरकार में केवल परीक्षा शुल्क पर नौकरी मिलती है। उन्होंने आशीष तिवारी द्वारा लगवाए गए रोजगार मेले की सराहना की। साथ ही कई लोगों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया। आशीष तिवारी ने कहा कि रोजगार ही विकास का आधार है जब हर हाथ को काम मिलेगा तभी भारत विकसित होगा। इस मौके पर भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी, विधायक अभय सिंह, रमेश मिश्रा, बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज ,पीठाधीश्वर कपाली महराज, काशी तिवारी क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा, कामेश्वर पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, राजेंद्र टाडा, अरुण जायसवाल जिलाध्यक्ष, राम प्रकाश मिश्रा दधीचि, गुलाब चंद्र द्विवेदी, अमित सिंह, वैभव चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

