सुलतानपुर 9 नवंबर (आरएनएस )। कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा यातयात माह के तहत अयोध्या प्रयागराज राजमार्ग स्थित टाटियानगर बाजार में स्थित ब्रेकर की पेंटिंग की गई। इस मौके पर कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि हाइवे पर स्थित ब्रेकर बड़ी दुर्घटना को दावत देते हैं यात्री तेज स्पीड से गाड़ी चलाते समय हाइवे पर ब्रेकर नहीं देखते जिससे कभी कभी बड़ी दुर्घटना हो जाती है जिसके चलते संस्था के साथियों के द्वारा रोड पर स्थित ब्रेकर की पेंटिंग की गई। इस मौके पर कथा वाचक शनि मिश्र ने बताया कि आने जाने वाले यात्रियों से संस्था के साथियों के द्वारा निवेदन किया गया कि रोड पर चलते समय इमरजेंसी गाडिय़ों को रास्ता जरूर दें खास तौर पर एंबुलेंस को रास्ता दें। कटका क्लब के आई टी सेल प्रभारी बृजेंद्र मिश्र ने बताया कि कटका क्लब पूरे माह यातयात से जुड़े अभियान जनपद में चलाएगा जिसमें ब्रेकर पेंटिंग और एम्बुलेंस को रास्ता दें, रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य करेंगे। आने जाने वाले यात्रियों ने संस्था के अभियान कि सराहना की !!

