सुल्तानपुर 9 नवंबर (आरएनएस)। नगर के प्रमुख वैश्य समाज के पूर्वज Óलाला मकदूम रामÓ द्वारा प्रधान डाकखाने के सामने स्थापित भव्य मंदिर आज भी ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विद्यमान है। मंदिर परिसर के सामने लगे पत्थर पर स्पष्ट अक्षरों में लाला मकदूम राम का नाम अंकित है, जो नगर के इतिहास और कसौधन वैश्य समाज की गौरवगाथा का प्रतीक है।
समाज के लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा हाल ही में इस क्षेत्र में नई सड़क घोषित की गई है, और उसे सड़क का अलग नाम से नामकरण किया गया है। जिससे उक्त ऐतिहासिक पत्थर और मंदिर के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। समाजजनों का आरोप है कि यह निर्णय नगर के वर्तमान चेयरमैन श्री प्रवीन अग्रवाल द्वारा राजनीतिक लाभ हेतु लिया गया है, जबकि राजनीतिक जानकारों का कहना है लाला मकदूम राम वैश्य समाज के कसौधन परिवार से संबंध रखते थे जिनके नाम पर डाकखाना चौराहे से जिला अस्पताल तक सड़क का नामकरण किया गया था जिसका शिलापट आज भी मौजूद है जबकि लगभग 80 प्रतिशत कसौधन समाज ने ही उन्हें तीसरी बार विजयी बनाया था। समाज के लोगों ने इस कदम को अपने समुदाय के प्रति ÓअपमानÓ बताया है और प्रशासन से मांग की है कि मंदिर और पत्थर को सुरक्षित रखा जाए तथा सड़क निर्माण और नामकरण की दिशा पर पुनर्विचार किया जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

