सुलतानपुर 9 नवंबर (आरएनएस )। अखण्डनगर थाना क्षेत्र के नसरपुर गांव निवासी युवक गोलू यादव पुत्र शम्भू यादव की शनिवार को घर से कुछ दूरी पर 11हजार विद्युत तार के चपेट में में आने से मौत हो गई। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह निरीक्षक ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के भाई के अनुसार मृतक शनिवार को दोपहर लगभग दो घर से निकला हुआ। लगभग शाम छ: घर से कुछ दूरी पर टूटकर गिरे हुए 11हजार विद्युत तार के पास शव देखा गया ,।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। विद्युत उपकेंद्र प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की बात की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

