—– भारत को जानो प्रतियोगिता में रियल पैराडाइज एकेडमी और जे.पी. इंटर कॉलेज ने मारी बाजी।
कुशीनगर, 09 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के पडरौना नगर स्थित हनुमान इंटर कालेज में तथागत शाखा द्वारा ज्ञान, संस्कृति और राष्ट्रभावना के रंगों से सजी भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया।
जूनियर वर्ग में रियल पैराडाइज एकेडमी के रामकोला रोड पडरौना के प्रखर पांडेय, हर्षित गुप्त ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में जे.पी. इंटर कॉलेज, कप्तानगंज के प्रवीण शर्मा एवं अनमोल गोंड ने विजेता बनकर परचम फहराया। निर्णायक मंडल में डा. सुनीता पांडेय और श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव ने अपनी निष्पक्ष भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक प्रकाश श्रीवास्तव, प्रांतीय सेवा गतिविधि संयोजक मनोज शर्मा, प्रांतीय गतिविधि संयोजक (संस्कार) शैलेन्द्र दत्त शुक्ल, मार्कण्डेय मिश्र, सचिव विपिन मल्ल, साधु शरण पांडेय, तथा भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रमुख दुर्गा दयाल त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में हनुमान इंटर कालेज, रघुनाथ हायर सेकेंडरी स्कूल कुबेरनाथ , तपेश्वरी विद्या मंदिर पडरौना सहित पांच विद्यालय सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूकता का संचार करना रहा।विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के समापन पर सभी ने प्रतिभागियों के ज्ञान और उत्साह की सराहना की। इस अवसर पर सचिन मद्धेशिया, साजिया, सुनीता शर्मा, राहुल कुशवाहा सहित अनेक शिक्षक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

