कुशीनगर, 09 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के हाटा कोतवाली पुलिस ने एन एच 28 कुशीनगर से निकलने वाले ट्रको व लग्जरी बसों के चालकों को अधिकारियों व प्रवर्तन वाहन की सूचना व लोकेशन देते हुए वाहनों को पास कराने एवं अवैध वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीते 6 नवम्बर को थाना कोतवाली हाटा पर सहायक आयुक्त (प्रभारी) सचल दल राज्यकर कुशीनगर द्वारा तहरीर दिया गया कि हेतिमपुर टोल प्लाजा के पास स्थित सेठी ढाबा के मालिक सुनील कुमार अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर एनएच 28 कुशीनगर से निकलने वाले ट्रको व लग्जरी बसों के चालकों को अधिकारियों व प्रवर्तन वाहन की सूचना व लोकेशन देते हुए वाहनों को पास कराने एवं अवैध वसूली का कार्य किया जाता है। उक्त लोगों द्वारा अपराधिक षडय़ंत्र कर धोखा धड़ी करके संगठित गिरोह बनाकर ट्रकों व लग्जरी बसों आदि वाहनों से चालान होने का भय दिखाकर अवैध वसूली की जाती है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा प्रकरण का संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली हाटा पर मु0अ0सं0- 624/2025 पंजीकृत कराया गया तथा शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके क्रम में हाटा कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण का अनावरण करते हुए अपराध में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में सुनील कुमार पुत्र अजब सिंह साकिन मुडेडा थाना सरधना जनपद मेरठ, सुरेश कुमार पुत्र फूल सिंह साकिन मुडेडा थाना सरधना जनपद मेरठ, आंशु कुमार पुत्र नरेश कुमार साकिन वार्ड नं0- 25 गोपालसिंह थाना सोनगढ़ी जनपद पीलीभीत शामिल है। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 02 अदद रजिस्टर, अभियुक्त सुनील कुमार से जामा तलासी से बरामद 18,000/- रुपये व एक अदद मोबाइल व 22 अदद विजिटिंग कार्ड, 07 अदद एटीएम कार्ड व एक अदद ड्राइविंग लाइसेस, एक अदद आधार कार्ड, अभियुक्त सुरेश कुमार के जामा तलासी से 9,900/- रुपये व एक अदद मोबइल
4. अभियुक्त आशु कुमार के जामा तलासी से 7,850 रुपये व एक अदद मोबाइल बरामद किया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, व0उ0नि0 रामचरन सरोज, उ0नि0 संतराज यादव, उ0नि0 आनन्द मोहन यादव, का0 ज्ञानप्रकाश सूर्यवंशी, का0 शिवा सिंह, का0 इन्द्रजीत सिंह शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

