गोण्डा 9 नवंबर। जनपद अन्तर्गत इटियाथोक क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से जा टकराई। यह घटना शनिवार रात भवनियापुर उपाध्याय चौराहे पर हुई, जिसमें कार का अगला हिस्सा और बरामदे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस के अनुसार, तुलसीपुर निवासी विशाल गुप्ता (34) आर्यनगर महराजगंज मार्ग से बलरामपुर जा रहे थे। भवनियापुर उपाध्याय चौराहे के पास चालक कार को मोड़ नहीं सका, जिससे कार सीधे संजय शुक्ल के बरामदे की दीवार से जा भिड़ी।
हादसे के वक्त बरामदे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। कार का अगला हिस्सा और बरामदे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली।

