-जिलाधिकारी ने बीएलओ को मतदाताओं तक गणना प्रपत्र समय पर पहुंचाने का दिया निर्देश
अयोध्या 9 नवंबर (आरएनएस)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बीएलओ द्वारा 4 नवंबर 2025 से अपने-अपने मतदेय स्थल से संबंधित सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए जाने का निर्देश दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से तहसील में गणना प्रपत्र के वितरण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गणना प्रपत्र को सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में समस्त बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण किया जा रहा है।

