अयोध्या 9 नवंबर (आरएनएस)। सिविल लाइन स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के तत्वावधान में पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ताजिंदर सिंह नक्कू ने की,इस मौक़े पर डॉ. दशरथ सिंह तोमर मौजूद रहे।कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अभय द्विवेदी एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमिर खान ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का सतत प्रयास करता रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए संगठन तत्पर है।उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मजबूती के लिए संगठन जी-जान से प्रयासरत रहेगा और व्यापारी समाज के हित में निरंतर कार्य करता रहेगा। इस दौरान विभिन्न पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. हर्ष कुमार जायसवाल, प्रदेश मुख्य महासचिव मनीष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास गुप्ता,सुदीप जायसवाल, महानगर अध्यक्ष विकास चौरसिया, बालकृष्ण मिश्रा, विकास चौधरी, प्रताप जायसवाल, अनिल यादव, बब्लू खान,मो अलीम, नीरज पाठक, बैभव श्रीवास्तव, बबलू गुप्ता भुवनेश्वर गुप्ता,रजनीश मालवीय, नरेंद्र तिवारी और बनवारी लाल सहित दर्जनों की संख्या मे पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

