-पीडि़त पक्ष ने लगाया एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप, धरना शुरू
अयोध्या 9 नवंबर (आरएनएस)। ग्राम प्रधानी चुनाव को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई के विरोध में पीडि़त पक्ष ने तहसील सदर के सामने तिकोनिया पार्क में धरना शुरू कर दिया है।मामला थाना पूराकलंदर के बरवा गांव का है, जहां चुनावी प्रधान को लेकर एक युवक भावी प्रत्याशी के पक्ष में उसके साथ घूम रहा था। विपक्षियों ने उसे फोन करके बुलाया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बावजूद उसी के खिलाफ भाजपा विधायक के इशारे पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।पीडि़त युवक को पहले गांव में मारा गया, उसके बाद थाने के सामने भी उसकी पिटाई हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की है और उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।धरने पर बैठे पीडि़त पक्ष के लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

