सोनपुर , 09 नवंबर (आरएनएस)। मधुबन विधानसभा के NDA समर्थित भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह के समर्थन में भोजपुरी अभिनेता सह सांसद मनोज तिवारी और सांसद रामा देवी के साथ रोड शो कार्यक्रम के बाद भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह के आवास पर राधे कृष्ण मंदिर का पट्टा देकर और बाबा हरिहरनाथ मंदिर का प्रसाद खिलाकर उनको जीत की अग्रिम बधाई और शुभकामनायें दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, युवा मोर्चा सुमंत बाबा, सोनू सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। राकेश सिंह ने कहा कि राणा रणधीर सिंह की जीत निश्चित है और वे मधुबन विधानसभा के विकास के लिए काम करेंगे ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

