मीरजापुर ९ नवंबर (आरएनएस)। हलिया थाना क्षेत्र के तिलरी गांव में सड़क दुर्घटना में घायल युवक कि उपचार के दौरान शनिवार की रात्रि में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई युवक के परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बता दें कि हलिया थाना क्षेत्र के कुशियारा गांव निवासी २० वर्षीय अनिल अपने साथी २२ वर्षीय दयाशंकर के साथ घर से तिलरी गांव किसी कार्य से गए थे देर शाम वापस लौटते समय जैसे ही कुछ दूर पहुंचे तो बाइक से अनियंत्रित होकर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंचे घायल दोनों युवक के परिजनों द्वारा उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर चिकित्सक द्वारा उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखकर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान अनिल की मौत हो गई जबकि दयाशंकर का उपचार चल रहा है मृत अनिल के परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है मृत अनिल अविवाहित था। पांच भाइयों में छोटा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की घटना की कोई जानकारी नहीं है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

