*दी गई लीगल एड क्लिनिक के बारे में जानकारी
मीरजापुर ९ नवंबर (आरएनएस)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में ९ नवम्बर २०२५ को जमालपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम जयपट्टी कलों में ग्राम विधिक सेवा केन्द्र जनपद मीरजापुर का प्रथम विधिक सेवा केन्द्र का उ?द्घाटन मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यकम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित करके जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया। श्रीमती गरिमा सिंह (सीडि) प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विकास सिंह, एसीजेएम। तथा उपस्थित बच्चों एवं आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिका तथा ग्राम प्रधान व ग्रामीण जनता कार्यक्रम में मौजूद थे। जनपद न्यायाधीश के द्वारा लीगल एड क्लिनिक के बारे में जानकारी दी तथा कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को विधिक सेवाओं को लेकर जानकारियों दी। श्रीमती गरिमा सिंह के द्वारा जिला विधिक सेवा के बारे में विधिक जानकारी दी व आगामी लोक अदालत १३ दिसंबर २०२५ के बारे में भी लोगो को बताया कि किसी प्रकार की वाद-विवाद, घरेलू मुकदमा या दीवानी मुकदमा से सम्बन्धित किसी भी मुकदमें को लोक अदालत में आकर निस्तारण करा सकते है। विकास सिंह के द्वारा भी विधिक जानकारी ग्रामीण लोगो को प्रदान की गयी।
उक्त कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, कर्मचारियों, सदस्यों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। जनपद न्यायाधीश ने सभी को सम्बोधित करते हुए बताया कि विधिक सेवा के लिए किसी प्रकार की सहायता हेतु लीगल एड क्लिनिक की स्थापना की गई जिसमें निर्धन, गरीब, असहाय व्यक्ति यहां पर आकर अपनी समस्याओं को लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देकर समस्या का निराकरण करा सकते है और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन सत्येन्द्र कुमार ने किया। उपस्थिति इस अवसर पर नायब तहसीलदार चुनार संजय सिंह, ग्राम प्रधान कमलापति सिंह व डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण आरके पटेल व बृजेश कुमार सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुनील सोनी (लिपिक), नीतीश दूबे (कनिष्ठ लिपिक) व पीएलवी जय प्रकाश सरोज, कृष्ण कुमार, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

