हलिया, मीरजापुर ९ नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बरम बाबा मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायलावस्था में सड़क पर पड़े बेसहारा गोवंश का रविवार शाम को पशुपालन विभाग की टीम ने दवा उपचार कर महोगढ़ी गौ आश्रय स्थल पर भिजवाया। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज ब्रह्मदीन पांडेय ने बरम बाबा मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर घायल पड़े गोवंश (बैल) के उपचार हेतु पशुचिकित्साधिकारी हलिया डा कमलेश कुमार को सूचना दी और घायल बैल के उपचार में मदद के लिए एस आई सुभाष यादव को भेजा। पशु चिकित्साधिकारी के निर्देश पर पहुंचे पशु मित्र अंकित मिश्र ने घायल गोवंश का दवा उपचार किया। वहीं मामले की जानकारी होने पर बीडीओ हलिया विजय शंकर त्रिपाठी ने गौवंश को देर शाम गौशाला में सुरक्षित भिजवाया और घायल गोवंश के दवा उपचार हेतु पशुचिकित्साधिकारी को निर्देशित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

