मडि़हान, मीरजापुर ९ नवंबर (आरएनएस)। मडि़हान तहसील क्षेत्र के पटेहरा कला स्थित पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सभागार में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत रविवार को अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने अपने जादू को बिखेरते हुए शास्त्रीय संगीत, कत्थक नृत्य को मंच के माध्यम से प्रदर्शित कर समस्त श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य राम सिंह ने बताया कि भारत खंडे उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वाधान में विद्यालय के सभागार में समस्त छात्र छात्राओं को अपने देश की धरोहर मानी जाने वाली कलाओं के प्रति जागरूक करने की पहल में रविवार को शास्त्रीय संगीत, कत्थक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसकी प्रस्तुति करने हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर के कत्थक नृत्य कलाकार रुद्र शंकर मिश्रा, तबला कलाकार उदय शंकर मिश्र, सारंगी वादन में ओम सहाय गायन कलाकार शक्ति मिश्रा ने दर्जनों अध्यापकों और सैकड़ो बच्चों के बीच अपनी कला को प्रदर्शित करते हुए इस तरह से समा को बंधा की मानो सभी उनकी संगीत में सभी डूब चुके हो। वहा मौजूद सभी श्रोता झूमते नजर आए। कार्यक्रम के संयोजक श्रेयस शुक्ला, जिला सचिव प्रयागराज प्रद्युम्न पांडे रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पीएमश्री स्कूल जवाहर नयोदय विद्यालय पटेहरा कला के प्राचार्य राम सिंह कत्थक नृत्य कलाकार रुद्र शंकर मिश्र ने दीप प्रज्वलित करके किया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के अध्यापकों में डॉ. सुनील श्रृंगार, वेदप्रकाश मिश्रा, रामलखन मौर्य, बबीता दुबे, अनामिका भारती, विपिन सिंह, नईम, श्यामजीत, राकेश आदि ने अहम भूमिका निभाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

