प्रयागराज 9 नवंबर (आरएनएस )। नवंबर के माह में यातायात निरीक्षण अभियान का आगाज किया जा रहा है। 1 नवंबर से 30 नवंबर तक चले इस 1 महीने के अभियान में उत्तर प्रदेश यातायत पुलिस द्वारा बिना हेलमेट रॉन्ग साइड से चलने वाले दो पहिया वाहनों बिना कागज और वेद दस्तावेजों के चलने वाले वाहनों एवं ओवरलोड बड़ी और छोटी कमर्शियल व्हीकल के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत न केवल यातायात महा के अनुरूप नियमों का पालन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते हैं बल्कि इस दौरान नियमों का अभिनंदन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान काटने की व्यवस्था सुचारू रूप से की जा रही है।
इसी के तहत प्रयागराज में एक वृहद कार्यक्रम के तहत यातायात महक पालन कराया जा रहा है। जिसके चलते प्रयागराज पुलिस कमिश्नर योगेंद्र कुमार ने ट्रैफिक पुलिस लाइन से इस माह की शुरुआत की लगभग यातायात माह के पहले सप्ताह में ही 5000 से ज्यादा चालान काटे जा चुके हैं तथा 300 से ज्यादा गाडिय़ों को नियमों के उल्लंघन करने के कारण सीज़ करने की कवायत भी की गई है।
इसी क्रम में आज प्रयागराज के विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा यातायात उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ चालान प्रक्रिया की गई। इस दौरान कई वाहन स्वामियों से सम्मन शुल्क भी वसूला गया तथा कई वाहनों के पास वैध दस्तावेज न होने के कारण सीज़ कर संबंधित थाने भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

