प्रयागराज 9 नवंबर (आरएनएस )। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के निर्देश पर महानगर के सभी सेक्टरों में एसआईआर की कार्यशाला का आयोजन की शुरुआत किया गया। जिसके निमित्त भारतीय जनता पार्टी मु_ीगंज मंडल सेक्टर की कार्यशाला शहरारा बाग दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सेक्टर कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पार्जन कर शुभारंभ किया गया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने विशेष गहन पुननिरीक्षण पर कार्यकर्ताओंको विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि इस देश के अंदर चुनाव आयोग के द्वारा मतदाता सूची में फर्जी वोटरों को समाप्त करने का क्रांतिकारी कदम उठाया जो लोकतंत्र को और मजबूत करेगा।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से जुट जाएं।
उन्होंने आगे कहा कि फर्जी और बोगस वोटो की वजह से लोकतंत्र पर बहुत बड़ा असर पड़ रहा है। जिसके कारण नए और वास्तविक मतदाता का नाम वोटर सूची में नहीं आ पाता था लेकिन सपा बसपा तृणमूल कांग्रेस अन्य विरोधी दलों की नींद विशेष गहन पुनरीक्षण से हराम हो गई है क्योंकि उन्हें लगने लगा कि हमारे द्वारा बनाए गए फर्जी वोटरों का नाम कटेगा
इसलिए बार-बार उसका विरोध कर रहे हैं।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि यह अभियान महानगर के सभी 261 सेक्टरों में चलाया जाएगा। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा तथा संचालन मंडल महामंत्री सुधांशु त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर ओम प्रकाश मिश्रा, मनोज गुप्ता, संजय केसरवानी, अनिल कुमार गुप्ता, राम प्रकाश जायसवाल, संजय कुमार श्रीवास्तव, सुधीर प्रकाश, हिमांशु गौड, अनिल सक्सेना, शानू दुबे एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

