प्रयागराज 9 नवंबर (आरएनएस ) शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने बताया कि कांग्रेस द्वारा राष्ट्रव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान पूरे देश में एक साथ चलाया गया। लोकतंत्र की रक्षा और मतदाता अधिकारों की सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए गए इस बृहद जन जागरण अभियान के अंतर्गत शहर सीमा के सभी 100 वार्डों से 45 हजार हस्ताक्षरों से युक्त 3 हजार प्रपत्र प्रदेश मुख्यालय को प्रेषित किए गए ताकि हमारे वोटों की चोरी रोकी जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदुस्तान का लोकतंत्र हर वोट की शक्ति पर टिका है, जो आज खतरे में है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में इस बावत मजबूत आवाज़ उठाकर देश की जनता को जागरूक किया है। भाजपा और चुनाव आयोग की मिली भगत से देश भर में वोट चोरी की वारदातें हो रही है। लोकतंत्र की रक्षा और मतदाता अधिकारों की सुरक्षा के उद्देश्य से छेड़े इस जन आंदोलन अभियान की आवाज़ आज देश के कोने-कोने में पहुंची है। अभियान के तहत कांग्रेस भाजपा को चुनाव दर चुनाव वोट चोरी से रोकेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता, जवाबदेही और तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाने की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

