आजमगढ़ 9 नवंबर (आरएनएस)। वादिनी द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गई कि अभियुक्त लालचन्द विश्वकर्मा पुत्र जनार्दन विश्वकर्मा, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम सरांवा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ के द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 343/25 धारा 64(1)/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
आज रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना बरदह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त लालचन्द विश्वकर्मा पुत्र जनार्दन विश्वकर्मा, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम सरांवा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को जिवली तिराहा से समय 12.00 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

