लखनऊ 10 नवंबर (आरएनएस )। आम आदमी पार्टी (्र्रक्क) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में घोषणा की कि बहुप्रतीक्षित ‘रोजग़ार दो, सामाजिक न्याय दोÓ पदयात्रा 12 नवंबर से 24 नवंबर तक अयोध्या के सरयू से प्रयागराज के संगम तक निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय जैसे दो सबसे गंभीर मुद्दों के खिलाफ जनआंदोलन का रूप लेगी।संजय सिंह ने बताया कि इस यात्रा का थीम सॉन्ग मैं देश बचाने निकला हूं प्रसिद्ध गायक अल्तमश फरीदी की आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया है, जबकि इसके बोल मशहूर शायर और लेखक बिलाल भाई ने लिखे हैं। यह गीत उत्तर प्रदेश के युवाओं और आम नागरिकों की पीड़ा को व्यक्त करता है और उन्हें अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने की प्रेरणा देता है।आप सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे बेरोजगार राज्य बन गया है। यहां न केवल सरकारी नौकरियों का अभाव है, बल्कि किसान, बुनकर, कुटीर और लघु उद्योग से जुड़े लोग भी गहरी आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, किसान को फसल का उचित मूल्य नहीं मिलता, खाद की लाइन में जान जाती है, कर्ज के बोझ से आत्महत्या करनी पड़ती है। आशा बहुएं, आंगनबाड़ी, शिक्षा मित्र और अनुदेशक आज भी नियमितीकरण की प्रतीक्षा में हैं। संजय सिंह ने कहा कि शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटालों से लेकर टीईटी परीक्षा की बाध्यता तक, शिक्षा क्षेत्र में भी असमानता चरम पर है। छोटे उद्योगों के बंद होने से युवाओं के सामने रोजगार का संकट और गहराता जा रहा है।उन्होंने कहा कि सामाजिक अन्याय भी उत्तर प्रदेश की एक बड़ी समस्या है। आज भी दलित समाज के लोगों के साथ मंदिरों, शादियों और सार्वजनिक स्थलों पर भेदभाव होता है। आरक्षण में हेराफेरी की घटनाएं आम हैं। पुलिस थाने से लेकर तहसील तक न्याय की उम्मीद धुंधली होती जा रही है। संजय सिंह ने कहा कि यह पदयात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा, अगर आप बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय से पीडि़त हैं, तो 12 से 24 नवंबर के बीच अपने मुद्दों के लिए सड़क पर आइए—हम सब साथ चलेंगे, सरयू से संगम तक। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवा, किसान, शिक्षक और समाज के अन्य वर्गों के लोग शामिल होंगे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया जाएगा, ताकि जनता की आवाज़ को एक संगठित आंदोलन का रूप दिया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

