जौनपुर 10 नवंबर (आरएनएस)। जफराबाद थाना क्षेत्र के शिवपुर नहर की पुलिया के पास सोमवार को पुलिस ने एक मनचले युवक को गिरफ्तार कर लिया।युवक का चालान न्यायलय भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को मुखबिर से सूचना मिली के एक युवक उक्त पुलिया के पास एक युवक आने जाने वाली महिलाओं व युवतियों पर फब्तियां कस रहा है।इसके अलावा अश्लील इशारे कर रहा है।जानकारी होते ही थानाध्यक्ष ने एसआई विजय प्रताप,महिला सशक्तिकरण प्रभारी एसआई मिथिलेश कुमारी,प्रज्ञा सिंह,कीर्ति खरवार, कुसुम चौहान को मौके पर भेजा।वहां पर टीम ने विवेक चौहान पुत्र सजंय चौहान को अश्लील इशारे करते समय गिरफ्तार कर लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

