कुशीनगर, 10 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के पडरौना कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध व वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पडरौना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 631/2025 धारा 70(1),351(3) बीएन एस से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त रेयाज अहमद पुत्र जमालुद्दीन अंसारी ग्राम बसहिया बनवीरपुर नौका टोला थाना कोतवाली पडरौना, आफताब अंसारी पुत्र नौशाद अंसारी ग्राम बसहिया बनवीरपुर थाना कोतवाली पडरौना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

