आजमगढ़ 10 नवम्बर(आर एन एस)अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल विश्वकर्मा ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को सम्पन्न कराने हेतु जनसामान्य से टोल फ्री नम्बर पर कॉल प्राप्त करने, सूचनायें उपलब्ध कराने एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर एवं बी0एल0ओ0 से कार्य की प्रगति के संबंध में संवाद किये जाने हेतु कलेक्ट्रेट भवन के तृतीय तल पर स्थित कक्ष संख्या-66 में डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर (डीसीसी) स्थापित किया गया है, जिसका टेलीफोन नम्बर 05462-246398 एवं टोल फ्री नम्बर-1950 है। उक्त डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर (डीसीसी) प्राप्त: 06:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक अनवरत रूप से कार्यरत रहेगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर (डीसीसी) में सेवा प्रदाता मेसर्स एस0 के0 हार्डवेयर कोपागंज, मऊ के माध्यम से 04 ऑपरेटर की नियुक्ति की गयी है। उन्होने बताया है कि प्रात: 6:00 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक संजय कुमार 9473912400 एवं अभिमन्यु चौधरी 8423005756, अपरान्ह 3:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक सतीश कुमार 9670324401 एवं विशाल साहनी 7266004713, की नियुक्ति की गयी।उपरोक्त डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर (डीसीसी) तत्काल प्रभाव से दिनांक-07 फरवरी, 2026 तक कार्यरत रहेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

