हल्द्वानी,10 नवंबर (आरएनएस)। नीलकंठ हॉस्पिटल अब ईसीएचएस (एक्स-सर्विसमेन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) पैनल में शामिल हो गया है। इससे सेना के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। आधुनिक तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की टीम वाले इस अस्पताल में भर्ती, सर्जरी, जांच व दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध होंगी। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि ईसीएचएस कार्डधारक अब स्थानीय स्तर पर विश्वसनीय इलाज पा सकेंगे। पंजीकरण की अपील की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

