उत्तरकाशी,10 नवंबर (आरएनएस)। डामटा में चल रहे चार दिवसीय राज्यस्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में होली लाइफ पब्लिक स्कूल डामटा प्रथम रहा। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले डामटा से लगे भौंती गांव के बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट आलोक नेगी को सम्मानित किया गया। डामटा में आयोजित राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विधायक दुर्गेश्वर लाल और दर्जाधारी जगत सिंह चौहान ने किया। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मेले के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले बीएसएफ में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट आलोक नेगी को सम्मानित किया। इस दौरान जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में होली लाइफ पब्लिक स्कूल डामटा प्रथम और सरस्वती विद्या मंदिर डामटा द्वितीय रही। प्राथमिक वर्ग में होली लाइफ प्रथम और न्यू क्रिश्चियन एकेडमी डामटा द्वितीय रही। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी, अनिता नेगी, मीना रावत, किरन रावत, बचन चौहान, चमन चौहान, अनिल चौहान, जबर सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

