उत्तरकाशी,10 नवंबर (आरएनएस)। नगर पालिका परिषद ने नगर के प्रतिभावान विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की दिशा में कदम उठाते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक नई पहल की है। पालिका ने 21 लाख रुपये की लागत से भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया है। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि नगर पालिका की इस लाइब्रेरी में उन्हें सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने बताया कि वे स्वयं प्रतिदिन तीन घंटे छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन करेंगे। छात्र अंबिका जोशी, अदिति रावत, पूजा भारती, अंशुल, अभिषेक, अनूप और संदीप रावत ने पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तकालय न केवल अध्ययन का केंद्र बनेगा बल्कि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन का भी स्रोत सिद्ध होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

