देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका हो गया। यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर है। वहीं, इसके बाद उत्तराखंड में भी पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन ने बताया कि दिल्ली में धमाके के बाद देहरादून समेत राज्यभर में चौक चौराहों और स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

